हथिनीकुंड बैराज के नजदीक बड़ा हादसा, यमुना में अभ्यास कर रहे 3 जवान पानी में बहे, एक लापता...रेस्क्यू जारी

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Sep, 2026 08:28 PM

major accident near hathnikund barrage three soldiers practicing in the yamuna

हरियाणा के यमुनानगर में हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर मंगलवार शाम को

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर मंगलवार शाम को यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान सेना की मोटर बोट नदी के बीच में डूब गई। जिससे सेना के तीन जवान गहरे पानी में डूबने लगे।

पानी के तेज बहाव के बीच 2 जवान तो किसी तरह करीब 600 मीटर तैर कर पश्चिमी यमुना नहर के गेट से बाहर आ गए, लेकिन तीसरा जवान लापता हो गया। लापता जवान को ढूंढने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। हादसे की सूचना पाने के बाद हरियाणा के अलावा यूपी की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

PunjabKesari

प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि 30 अगस्त से हथिनीकुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ये ट्रेनिंग चल रही है। मंगलवार को उसका लास्ट दिन था। इसी बीच हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद अभी उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

हेलिकॉप्टर से कूदे जवान
बताया जा रहा है कि शाम को करीब 5 बजे यमुना की अप स्ट्रीम में कलेसर से नीचे और हथिनीकुंड से थोड़ा पहले यह अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान अभ्यास में शामिल हेलिकॉप्टर से एक-एक करके जवान नदी में खड़ी मोटर बोट में कूदे।

PunjabKesari

बोट स्टार्ट नहीं हुई, डूबने लगी
जवानों के बोट में कूदने के बाद मोटर बोट शायद किसी टेक्निकल फॉल्ट की वजह से स्टार्ट नहीं हुई। अचानक बोट डूबने लगी। जिसके बाद जवान पानी में कूदे। पानी का बहाव तेज था। एक दिन पहले ही हथिनीकुंड में यमुना का जलस्तर 26 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया था।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!