Haryana : पैरेलल बिजली लाइसेंस मामले में HERC अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा - सभी पक्षों को सुनकर होगा अंतिम निर्णय

Edited By Harman, Updated: 04 Sep, 2026 02:37 PM

herc chairman s big statement on parallel power license issue

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश गर्ग ने कहा है कि गुड़गांव और नूंह में पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस देने के मामले में कर्मचारियों, इंजीनियरों और उपभोक्ताओं सहित सभी वर्गों के विचार और आपत्तियां सुनकर ही अंतिम निर्णय...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश गर्ग ने कहा है कि गुड़गांव और नूंह में पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस देने के मामले में कर्मचारियों, इंजीनियरों और उपभोक्ताओं सहित सभी वर्गों के विचार और आपत्तियां सुनकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा और जो भी निर्णय होगा, वह इंडियन इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के प्रावधानों के दायरे में होगा। 

एडवोकेट मुकेश  गर्ग ने यमुनानगर में मीडिया से बातचीत में बताया कि 11 पावर नामक कंपनी ने गुड़गांव और नूंह में पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इस संबंध में गुरुवार को आयोग के समक्ष सुनवाई हुई। इससे पहले प्राप्त आपत्तियों पर तीन सदस्यीय समिति गठित की गयी थी। समिति के समक्ष हरियाणा बिजली निगम कर्मचारी यूनियन, इंजीनियर संगठन, आम उपभोक्ताओं और सामाजिक संगठनों ने अपनी आपत्तियां रखी थीं। कमेटी ने सभी की सुनवाई के बाद अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुनवाई के दौरान दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम के कर्मचारियों और इंजीनियर संगठन ने अपनी आपत्तियां रखीं। नूंह से विधायक ने भी अपना पक्ष रखते हुए विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की। 

इस पर रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन पर अपलोड किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति उस पर आपत्ति या सुझाव दे सके। अध्यक्ष ने कहा कि सभी रिपोटर का अध्ययन करने के बाद कानूनी दायरे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों, अधिकारियों, उपभोक्ताओं और सामाजिक संगठनों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। बिजली उत्पादन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी में बिजली की मांग ने पिछले कई वर्षों का रिकॉडर् तोड़ा, फिर भी सभी उपभोक्ताओं को लगातार बिजली आपूर्ति की गयी। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। प्रधानमंत्री सोलर योजना से भी उपभोक्ताओं और बिजली निगम दोनों को लाभ हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!