करनाल: महर्षि कश्यप जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह, CM ने ग्रहण किया श्रद्धालुओं के साथ लंगर

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2022 01:48 PM

maharishi kashyap jayanti celebrations in karnal

आज करनाल में महर्षि कश्यप जयंती राज्य स्तरीय समारोह मनाया जा रहा है। नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे।

करनाल: आज करनाल में महर्षि कश्यप जयंती राज्य स्तरीय समारोह मनाया जा रहा है। नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे।  इस राज्‍य स्‍तरीय समारोह को लेकर चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रद्धालुओं के साथ लंगर हाल में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

 
समारोह स्थल को महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित करनाल शहर के मुख्य चौक, बाजार तथा मार्गों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी बैनर लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर महर्षि कश्यप ऋषि के अनुयायियों तथा प्रदेशभर के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!