प्यार करने वाले ने ही कर दिया बदनाम, सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक फोटो

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2019 05:23 PM

आपको बॉलीवुड फिल्म धड़कन का वो डायलॉग तो जरूर याद होगा कि अगर तुम मेरी नही हुई तो तुम्हे किसी और कि भी नही होने दूंगा। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर में सामने आया है दरअसल यमुनानगर के एक निजी बैंक में काम करने

यमुनानगर (सुमित): आपको बॉलीवुड फिल्म धड़कन का वो डायलॉग तो जरूर याद होगा कि अगर तुम मेरी नही हुई तो तुम्हे किसी और कि भी नही होने दूंगा। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर में सामने आया है दरअसल यमुनानगर के एक निजी बैंक में काम करने वाली युवती की फ्रेंडशिप वहीं काम करते कर्मचारी से हो गई और फिर प्यार के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। 

जब ब्रेकअप के बाद दोनों की राहें अलग हुई तो सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को बदनाम करने की एक साजिश रची जिसके तहत उसने फेसबुक पर एक फेक आईडी बनाई और अपनी प्रेमिका के अपने साथ खींचे फोटो अपलोड कर उस पर भद्दे कमेंट लिख डाले  और यहां तक कि उसका नंबर भी लिखकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया  जिसके बाद उस पोस्ट पर लिखे उसके नंबर पर अलग-अलग जगह से उसे गलत फोन कॉल आने लगी जब इस बात का पता युवती को लगा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पहले दोस्ती फिर प्यार और फिर ब्रेकअप और फिर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कहानी के बारे में एसएचओ महिला पुलिस स्टेशन सीमा सिंह ने बताया कि हमारे पास एक शिकायत आई थी जिसमें बताया गया उसने जनवरी से लेकर अप्रैल तक प्यारा चौक स्थित यूको बैंक पर नौकरी की थी। वहां पर वह जिसके अंडर काम करती थी अभय प्रताप नाम का युवक था। रिलेशनशिप के बाद उनका ब्रेकअप हो गया उसके बाद उस युवक ने उसकी एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई बनाई और उसके साथ उसकी जो फोटोज थी। उस पर वल्गर कमेंट करके वह वायरल कर दी। और जैसी हमें शिकायत प्राप्त हुई हमने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!