लोकसभा की तर्ज पर पूर्व सैनिक बदलेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव की फिजा, कर्नल रोहित चौधरी ने किया दावा

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Aug, 2024 02:52 PM

lok sabha ex servicemen will change atmosphere haryana assembly elections

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में एक महीना बाकी रह गया है जहां विभिन्न पार्टियों के नेता फील्ड में टिकटों की दावेदारी जता रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सैनिकों ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकटों की भागेदारी जताई है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में एक महीना बाकी रह गया है जहां विभिन्न पार्टियों के नेता फील्ड में टिकटों की दावेदारी जता रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सैनिकों ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकटों की भागेदारी जताई है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने दावा किया कि लोकसभा की तर्ज पर पूर्व सैनिक हरियाणा विधानसभा चुनाव की फिजा बदलेंगे। कांग्रेस पार्टी में पूर्व सैनिकों द्वारा आधा दर्जन सीटों पर टिकट की मांग भी उठाई है।

दरअसल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी चरखी दादरी में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों को एकजुट होकर भाजपा सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की अनदेखी करने पर कांग्रेस के साथ आने का आह्वान किया। ओआरओपी व अग्निवीर भर्ती को लेकर पूर्व सैनिकों में खासा रोष है, ऐसे में इस बार हरियाणा के करीब 25 फीसदी पूर्व सैनिक एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ पोल खोलने का अभियान चलाया जाएगा। 

कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि पूरे हरियाणा में 25 फीसदी पूर्व सैनिकों की वोट हैं और पूर्व सैनिक सत्ता बदलने का दम भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के नाम पर भाजपा ने राजनीति की है और अब पूर्व सैनिक एकजुट होकर भाजपा की पूरे हरियाणा में पोल खोलेंगे। रोहित चौधरी ने कहा कि अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ ज्यादती नहीं होने देंगे और पूर्व सैनिक एकजुट होकर ताकत दिखाएंगे। यह भी कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं मिल रहे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!