'लिव इन रिलेशनशिप नहीं है सक्सेस, सोशल मीडिया से हो रही दोस्ती', महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया दावा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Jan, 2025 08:50 PM

live in relationship is not success  women commission chairperson claimed

हरियाणा के यमुनानगर पहुंची हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि लिविंग रिलेशनशिप सक्सेस फुल नहीं है। महिला सरपंचों को संबोधित करने यमुनानगर पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि उनके पास 10 से 12000 कैस लिविंग...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर पहुंची हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि लिविंग रिलेशनशिप सक्सेस फुल नहीं है। महिला सरपंचों को संबोधित करने यमुनानगर पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि उनके पास 10 से 12000 कैस लिविंग रिलेशनशिप के आए हैं। 

उन्होनें कहा, इनमें से 60% की मोबाइल और इंस्टाग्राम एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से रिलेशन शादी में बदले। हालांकि एक भी रिलेशनशिप सक्सेस फुल नहीं हुई। भाटिया ने कहा कि इसलिए वह कभी-कभी इन्हें अभिशाप का नाम देती हैं। हालांकि वह ना तो कानून से ऊपर है ना ही उन लोगों से ऊपर है जिन्होंने इसके नियम तय किए हैं। लेकिन वह मानती है कि लिविंग रिलेशनशिप सक्सेसफुल नहीं रहती।

PunjabKesari

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब पूरे हरियाणा में महिला सरपंचों के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। सरकार ने मौका दिया है महिलाओं को आगे बढ़ने का, वह परिवार और समाज को बैलेंस कैसे रख सकती हैं, इसका तालमेल बैठा कर। उन्होंने महिला सरपंचों से कहा कि परिवार का हस्तक्षेप एक हद तक होना चाहिए, परिवार से सलाह जरूर लें, परंतु निर्णय अपनी सूझबूझ से करना चाहिए।

महिला सरपंचों को दी जिम्मेदीरी

महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला सरपंचों को यह भी कहा कि वह अपने-अपने एरिया में यह जरूर ध्यान रखें की कोई बाल विवाह तो नहीं हो रहा। जिस लड़के से शादी हो रही है वह कमाने लायक है या नहीं, ताकि परिवार ना टूटे और बाद में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।  उन्होंने कहा कि 99  प्रतिशत मां अपने बेटे का पक्ष लेती हैं, यह सही नहीं है।

PunjabKesari

पहले स्वयं समाधान के प्रयास करें

महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरपंच महिलाओं को यह भी आह्वान किया कि वह घरेलू झगड़ा, इलाके में छोटे-छोटे मामले होने पर उसे स्वयं सुने और समाधान का प्रयास करें। अगर कोई शिकायत देनी है तो पुलिस को दें। अगर पुलिस ना सुने तो महिला आयोग को इसके बारे में सूचित करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!