यमुनानगर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और फिर किया प्रेग्नेंट, आरोपी के साथ महिला भी गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Dec, 2025 03:22 PM

woman crime on pretext of marriage in yamunanagar

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सावेज पर आरोप है कि  उसने 3 महीने में यमुनानगर के अलग-अलग होटल में जाकर महिला से दुष्कर्म किया।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सावेज पर आरोप है कि  उसने 3 महीने में यमुनानगर के अलग-अलग होटल में जाकर महिला से दुष्कर्म किया। इस पूरे प्रकरण में पीड़िता की पड़ोसी सोनिया का बड़ा हाथ है। 

हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर राणा ने बताया कि 4 दिसंबर को हमारे पास शिकायत आई थी कि सावेज नाम के युवक ने 3 महीने तक महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद हमने एक महिला पुलिसकर्मी को टीम में शामिल कर टीम का गठन किया। जांच में सामने आया कि सावेज की पत्नी को बच्चे नहीं होते है तो पीड़िता की पड़ोसी सोनिया ने सावेज और महिला की बात कराई। 3 महीने तक आरोपी महिला को ज़िले के अलग-अलग होटल में जाकर दुष्कर्म करता रहा, जब वह दो महीने की प्रेग्नेंट हुई तो उसने महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पति एनडीपीएस एक्ट मामले में चार महीने से जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी के साथ सोनिया को भी गिरफ्तार कर लिया है सोनिया के पास एक छोटा बच्चा भी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!