Weather: हरियाणा में कोल्ड वेव का असर शुरू, इस दिन से बदलेगा मौसम...पहाड़ों से आ रही हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Dec, 2025 08:31 AM

cold wave begins to affect haryana weather to change from this day

पूरे हरियाणा में शीतलहर चल रही है जिससे ठंड औऱ बढ़ गई है। पहाड़ों से मैदानों की ओर चल रही हवाएं कंपकंपा रही है। इसका सीधा असर रात के साथ-साथ दिन के तापमान पर भी पड़ रहा है।

हरियाणा डेस्क : पूरे हरियाणा में शीतलहर चल रही है जिससे ठंड औऱ बढ़ गई है। पहाड़ों से मैदानों की ओर चल रही हवाएं कंपकंपा रही है। इसका सीधा असर रात के साथ-साथ दिन के तापमान पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और बढ़ सकती है। 4 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे मौसम बदलेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार 11 जिलों में शीत लहर चल सकती है जिसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिले शामिल हैं। वहीं प्रदेश में रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। कई जिलों में तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है।  प्रदेश में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान 4 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!