महिला मोर्चा की बैठक में सरपंच को पीटा, गला पकड़कर जान से मारने की दी धमकी... 7 पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 13 Dec, 2025 06:04 PM

sarpanch was beaten at a women s wing meeting

गांव ऊंचा चंदना में महिला मोर्चा की बैठक में दौलतपुर की महिला सरपंच की पिटाई कर दी गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव दौलतपुर की महिला सरपंच पिंकी ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 10 बजे गांव ऊंचा चंद

यमुनानगर : गांव ऊंचा चंदना में महिला मोर्चा की बैठक में दौलतपुर की महिला सरपंच की पिटाई कर दी गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव दौलतपुर की महिला सरपंच पिंकी ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 10 बजे गांव ऊंचा चंदना में महिला मोर्चा की बैठक चल रही थी।

इसमें देवेंद्र राणा, प्रवीन सैनी, हरजीत कौर, रोमा, सुषमा, सुमन व ममतेस भी पहुंच गए। इन लोगों ने महिला समूह के रुपयों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। आरोप को गलत बताया तो ये लोग तैश में आ गए और उनकी पिटाई करने लगे। इस दौरान गला पकड़कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे। पिंकी ने बताया कि बैठक से निकलकर मामले की शिकायत करने थाने गई तो वहां भी इन लोगों ने उसकी पिटाई की।

थाना छप्पर में मामले के जांच अधिकारी ए. एस. आई. जुल्फिकार अली का कहना है कि महिला सरपंच की शिकायत के आधार पर देवेंद्र राणा, गांव खेड़ा निवासी हरजीत कौर व ममतेश, गांव अमली निवासी रोमा, गांव महेश्वरी निवासी सुषमा, गांव गुंदियाना निवासी सुमन व प्रवीन के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!