कैथल में पुलिस ने ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज, अवैध निर्माण गिराए जाने पर गुस्साए लोगों ने किया था पथराव

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 19 Oct, 2022 03:51 PM

lathi charged in kaithal by police during demolished illegal construction

बेकाबू होते गांव वालों पर पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

कैथल(जयपाल): उपमंडल गुहला चीका में नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के दौरान हंगामा बरप गया। दाबण खेड़ी गांव में प्रशासन की कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। बेकाबू होते गांव वालों पर पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं। हिंसा बढ़ती देख पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

 

PunjabKesari

 

नशा तस्करों ने पंचायत की जमीन पर बना रखे थे मकान

 

दरअसल उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी नशा तस्करों और बदमाशों की अवैध संपत्ति पर पीला पंजा चलाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। इसी के तहत भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन के अधिकारी गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्करों की अवैध गिराने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गांव में साहब सिंह और सेवा सिंह द्वारा पंचायती जमीन पर अवैध रूप से नशे की काली कमाई का इस्तेमाल कर मकान बनाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आज इन मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही दूसरे मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की तो गुस्साए लोगों ने जेसीबी के ऊपर ईट-पत्थर से हमला कर दिया।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आरोपी सेवा सिंह, मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे जबरदस्ती नीचे उतारा। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि इसके बाद पुलिस की मदद से अधिकारियों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!