कनीना बस स्टैंड पर दबंगई,रोडवेज बस रोककर ड्राइवर पर पथराव और मारपीट का प्रयास... यात्रियों में अफरातफरी

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 08:28 PM

high handedness at kanina bus stand

हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस के ड्राइवर ने दो युवकों पर रास्ता रोककर पथराव करने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। चालक का कहना है कि घटना के कारण बस

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया): हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस के ड्राइवर ने दो युवकों पर रास्ता रोककर पथराव करने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। चालक का कहना है कि घटना के कारण बस में सवार यात्रियों को परेशानी हुई और बस का किलोमीटर भी मिस हुआ। 

इस बारे में ड्राइवर ने थाना शहर कनीना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरूगढ़ (गामड़ी) निवासी मनदीप कुमार ने बताया कि वह हरियाणा राज्य परिवहन में चालक के पद पर कार्यरत है। 

सुबह निकाली गेट से बाहर

18 सितंबर को वह निर्धारित समय के अनुसार अपनी बस लेकर कनीना बस स्टैंड से रवाना हुआ था। शिकायत के अनुसार बस का निर्धारित समय 9:49 से 9:57 बजे तक था। करीब 9:57 बजे वह बस लेकर बस स्टैंड से निकला, लेकिन मुख्य गेट पर जाम होने के कारण बस करीब 9:58 बजे गेट से बाहर निकल सकी।

रेवाड़ी होती जाना था जयपुर

चालक के अनुसार, बस को कनीना से रेवाड़ी होते हुए जयपुर जाना था। बस स्टैंड से निकलकर जब वह रेवाड़ी मोड़ के पास पहुंचा तो गांव सिहा निवासी देवेंद्र और चेलावास निवासी कालिया ने कथित तौर पर अपनी बाइक बस के आगे लगा दी। 

बस पर पत्थर फेंके

आरोप है कि दोनों युवक बाइक से उतरकर बस की ओर आए और पत्थर फेंकने लगे। इसके साथ ही चालक के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवक लोहे की रॉड और वाहन के टायर की हवा निकालने वाले उपकरण के साथ आए थे। 

चालक के साथ की मारपीट

उन्होंने बस का चालक गेट खोलकर चालक के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान चालक को धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उस पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए विवाद कर रहे थे।

सवारियां हुई परेशान

चालक ने बताया कि रास्ते में बस रोके जाने के कारण बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बस के निर्धारित रूट पर चलने में भी बाधा आई और किलोमीटर मिस हुए। चालक का आरोप है कि दोनों युवक उसे नौकरी से हटवाने की धमकी भी दे रहे हैं।

मामला दर्ज करने की मांग

मनदीप कुमार ने थाना शहर कनीना में शिकायत देकर मामले की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!