श्री कृष्ण के 40 फीट ऊंचे विराट स्वरूप से कुरुक्षेत्र को मिलेगी नई पहचान, सीएम करेंगे लोकार्पण

Edited By Vivek Rai, Updated: 29 Jun, 2022 09:12 PM

kurukshetra will get a new identity from 40 feet high idol of shri krishna

हरियाणा के ज्योतिसर में 30 जून को भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): हरियाणा के ज्योतिसर में 30 जून को भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इनके साथ ही गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद  महाराज भी इस समारोह में खासतौर पर उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि श्री कृष्ण के विराट स्वरूप से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर ज्यादा मजबूती से उभरेगी।

10 करोड़ की लागत से बना है श्री कृष्ण का 40 फीट ऊंचे विराट स्वरूप

भगवद्गीता की प्राकट्य स्थली ज्योतिसर में भगवान श्री कृष्ण के 40 फीट ऊंचे विराट स्वरूप का लोकार्पण  किया जाएगा। ज्योतिसर में लगभग 10 करोड़ की लागत से बने 5 टन वजनी अष्टधातु के 40 फुट ऊंचे विराट स्वरूप के लिए 10 फीट ऊंचा प्लेटफार्म बनाया गया है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया  कि ज्योतिसर आने वाले श्रद्धालु इस विराट स्वरूप के दर्शन कर ऐतिहासिक प्रेरणा लेंगे।  इस कार्यक्रम के उपरांत गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में वर्तमान समय में गीता की प्रासंगिकता विषय पर मंथन चिंतन किया जाएगा। जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। संघ प्रमुख गीता संस्थानम में बने म्यूजियम का अवलोकन भी करेंगे व अपना ओजस्वी संदेश भी देंगे। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!