Kurukshetra : किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, जमीनी विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 May, 2026 09:05 PM

kurukshetra farmer commits suicide by swallowing poisonous substance was under

शहर के झांसा रोड निवासी 39 वर्षीय किसान की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): शहर के झांसा रोड निवासी 39 वर्षीय किसान की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना के बाद थाना कृष्णा गेट पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव घमूरखेड़ी में परिवार की करीब 30 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें दोनों भाइयों के हिस्से में 15-15 एकड़ जमीन आई थी। वर्ष 2020 में हरप्रीत सिंह ने अपनी 12 एकड़ जमीन बेटे ब्रुशान और 3 एकड़ जमीन पत्नी प्रवीन कौर के नाम कर दी थी।

परिजनों के अनुसार जमीन ट्रांसफर होने के बाद हरप्रीत सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। धीरे-धीरे वह अवसाद में चला गया। वर्ष 2021 में उसकी पत्नी बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई, जिसके बाद हरप्रीत कुरुक्षेत्र में अपनी मां गुरमीत कौर के पास रहने लगा।

बताया गया है कि बुधवार को हरप्रीत सिंह ने घर पर ही खेतों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा निगल ली। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना कृष्णा गेट पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। परिवार की ओर से किसी पर संदेह नहीं जताया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!