"भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं..." कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर बोले कुलदीप शर्मा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 06 Jul, 2024 07:57 PM

kuldeep sharma spoke on the chief ministerial face of congress

कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश कांग्रेस का सबसे बड़े नेता हैं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका सीधा संपर्क है। भूपेंद्र हुड्डा ने स्वयं कहा कि कांग्रेस के जो विधायक चुन कर...

गन्नौर (कपिल शर्मा): पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान का कैलेंडर बन रहा है और घोषणा पत्र भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा से प्रदेश से हटाने के लिए कांग्रेस से भी ज्यादा तैयार है। कांग्रेस का संगठन न होते हुए भी भाजपा के खिलाफ जनता का संगठन खड़ा हो चुका है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 70 से ज्यादा सीट लेकर बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। कुलदीप शर्मा शनिवार को कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे।

 

कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश कांग्रेस का सबसे बड़े नेता हैं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका सीधा संपर्क है। भूपेंद्र हुड्डा ने स्वयं कहा कि कांग्रेस के जो विधायक चुन कर आएंगे वह मुख्यमंत्री का खुद चयन करेंगे। गन्नौर से चुनाव लड़ने पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि वह गन्नौर विधानसभा में जनसंपर्क कर रहे हैं। जहां तक टिकट का सवाल है यह फैसला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे।

 

कुलदीप शर्मा ने कहा कि गन्नौर विधानसभा में पिछले पांच साल में गन्नौर का विकास ही नहीं हुआ। सनपेड़ा, धतूरी, रामनगर, खुबडू व दूसरे गांवो के संपर्क मार्ग आज तक भी टूटे पड़े हैं। बरसात में जलभराव की स्थिती पैदा हो जाती है। बिजली का बुरा हाल है और सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गन्नौर आगे बढ़ने की बजाय पिछड़ गया।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!