8 सितंबर को कृष्ण बेदी के हाथों MWB के मंच पर पत्रकारों को आर्थिक मदद प्रदान होगी: देवी दास शारदा

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2025 01:13 PM

krishna bedi will provide financial help to journalists

मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन यमुनानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी  सोमवार 8 सितंबर को  3:30 बजे संगठन के महासचिव सुरेंद्र मेहता के निवास स्थान

चंडीगढ(चन्द्र शेखर धरणी ): मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन यमुनानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी  सोमवार 8 सितंबर को  3:30 बजे संगठन के महासचिव सुरेंद्र मेहता के निवास स्थान पर संगठन के दो सदस्यों को सहायता राशि के रूप में चेक वितरित करेंगे। जिला अध्यक्ष  यमुनानगर देवी दास शारदा ने बताया कि मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन समय समय पर पत्रकारों व उनके परिवारों की मदद करती रहती है।

देवी दास शारदा ने बताया कि एसोसिएशन समय-समय पर मृत्यु दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी के लाभ पत्रकारों को देती रही है। प्रदेशभर में हजारों की संख्या इस संगठन के सदस्यों की है। लेकिन अब तक सभी संस्थाएं बीमा पॉलिसी के नाम पर कुछ ना कुछ शुल्क पत्रकारों से अवश्य लेती थी। लेकिन एमडब्ल्यूबी पहली ऐसी संस्था है जो किसी भी पत्रकार से किसी भी तरह के इंश्योरेंस की एवज में कोई शुल्क प्राप्त नहीं करती है। संस्था का यह कदम पत्रकारों के परिवारों के लिए सुरक्षा का आवरण तैयार करता है। कुछ समय पूर्व ही एक वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यु के कुछ ही दिन बाद संस्था ने अपने द्वारा करवाई गई एक इंश्योरेंस पॉलिसी से उस पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपए की राशि ईश्योरेंस कंपनी द्वारा दिलवाई थी। 

शारदा ने बताया कि पत्रकारों की लगातार समय समय पर आर्थिक सहायता भी संस्था करती है। हरियाणा, चंडीगढ के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की अतीत में संस्था द्वारा आर्थिक मदद की गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। हरियाणा के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 11 सालों के शासन में सबसे अधिक पत्रकार जगत के कल्याण हेतू कार्य किए गए हैं, जिसमें पत्रकारों की सेवानिवृति पर पेंशन लगाए जाना भी भाजपा की ही देन है।

 

उन्होंने कहा कि समय-समय मीडिया वेलबिंग की ओर से उठाई गई मांगों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की दो बड़ी मांगो को पूरा करने का काम किया है। इनमें किसी भी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर उनकों मिलने वाली पेंशन और अन्य सुविधाएं बंद हो जाती थी और परिवार में एक से अधिक पत्रकार होने पर केवल एक को ही सरकार की ओर से पेंशन दी जाती थी, जिसे सरकार ने मीडिया वेलबिंग की मांग पर खत्म करन का काम किया है। अब पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर आरोप सिद्ध होने तक उसे सभी सरकारी सुविधाएं पूर्व की तरह से मिलती है। साथ ही परिवार में दो पत्रकारों के होने पर दोनों को ही पेंशन भी दी जाने का प्रावधान किया गया है। 
 


शारदा ने कहा कि एमडब्ल्यूबी की ओर से  गंभीर रूप से पीड़ित पत्रकारों की लगातार आर्थिक सहायता की जा रही है। पत्रकारों की मदद के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से उक्त पत्रकारों को सहायता देने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया। इस पर एसोसिएशन की ओर से नियमानुसार उनकी मदद की गई है। इससे पूर्व भी एसोसिएशन की ओर से गंभीर व असाध्य रोगों से जूझ रहे प्रदेश के कईं पत्रकार साथियों की आर्थिक मदद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा संगठन है, जोकि बिना किसी भेदभाव के उनके संगठन से नहीं जुड़ा होने के बावजूद भी सभी पत्रकरों की आर्थिक मदद करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!