किसान आंदोलन: अंबाला से भारी संख्या में ट्रैक्टर दिल्ली परेड के लिए रवाना

Edited By Isha, Updated: 23 Jan, 2021 04:58 PM

kisan agitation tractors from ambala leave for delhi parade

केंद्र सरकार और किसान जत्थे बंदियों में चल रही वार्ता के विफल हो जाने के बाद अब किसान गणतंत्र दिवस परेड के साथ दिल्ली रिंग रोड पर रैली निकालने का मन बना चुके हैं ।किसान जत्थे बंदियों ने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों के किसानों को ज्यादा से ज्यादा...

अंबाला(अमन):  केंद्र सरकार और किसान जत्थे बंदियों में चल रही वार्ता के विफल हो जाने के बाद अब किसान गणतंत्र दिवस परेड के साथ दिल्ली रिंग रोड पर रैली निकालने का मन बना चुके हैं ।किसान जत्थे बंदियों ने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों के किसानों को ज्यादा से ज्यादा दिल्ली पहुंचकर इसमें शामिल होने का आग्रह किया है जिसके चलते आज अंबाला से भारी संख्या में ट्रैक्टर दिल्ली परेड के लिए रवाना हुए। किसानों ने एक के पीछे एक ट्रैक्टर जोड़े और ट्रैक्टरों पर किसान यूनियन के झंडे व तिरंगे लगाकर दिल्ली की तरफ बड़े लाव लश्कर के साथ रवाना हुए ।

किसान नेताओ ने कहा दिल्ली में परेड को कामयाब करने के मकसद में वे बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली रवाना हो रहे हैं। किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि आज हजारों ट्रैक्टरों के साथ किसान 26 जनवरी की दिल्ली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जा रहे हैं ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों खासकर युवाओं में खासा जोश है अब हम सभी तभी दिल्ली से वापस लौटेंगे जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कामयाब रहे इसके लिए युवाओं का समर्थन काफी हद तक देखने को मिल रहा है। अंबाला में युवाओं ने ट्रैक्टरों में जहां डीजल भरवाया वहीं युवा झंडे भी उपलब्ध करवाते देखे गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!