अंबाला में पुलिस का 24 मई तक स्पेशल चेकिंग अभियान, बिना नंबर प्लेट और ट्रिपल राइडिंग वालों पर सख्ती

Edited By Harman, Updated: 23 May, 2026 11:08 AM

police tighten grip on traffic violators in ambala

अंबाला शहर में इन दिनों सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बिना नंबर प्लेट के दौड़ने वाले वाहनों,ट्रिपल राइडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना...

अंबाला ( अमन कपूर) : अंबाला शहर में इन दिनों सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बिना नंबर प्लेट के दौड़ने वाले वाहनों,ट्रिपल राइडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सेक्टर 9 थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया पुलिस  द्वारा 18 मई से 24 मई तक स्पेशल चेकिंग अभियान चला रही है।

अंबाला में अब नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाने वालों की खैर नहीं है। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, विशेषकर स्नैचिंग के मामलों पर लगाम लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अंबाला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा 18 मई से 24 मई तक एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और सड़कों पर होने वाली हुड़दंगबाजी को रोकना है। 

इस अभियान के तहत मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों और सड़कों पर प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अक्सर बिना नंबर वाले वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों, जैसे चेन और मोबाइल स्नैचिंग में किया जाता है, जिस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। राहत की बात यह है कि पुलिस यहाँ केवल सख्ती ही नहीं दिखा रही, बल्कि जनता को प्यार से जागरूक भी कर रही है। थाना प्रभारी ने साफ किया कि पुलिस का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है, बल्कि कुछ सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर वे लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हालांकि, जो शरारती तत्व बार-बार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!