नशीला पदार्थ सूंघाकर नाबालिगा का अपहरण, फिर 3 लोगों ने किया गैंगरेप

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2020 11:00 AM

kidnapping of minor girl by sniffing drugs then 3 people gang raped

कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवकों ने रात के समय नशीला पदार्थ सूंघाकर नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया और ओमेक्स सिटी में लाकर उसका गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालात में छोडकऱ फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता

पलवल(दिनेश): कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवकों ने रात के समय नशीला पदार्थ सूंघाकर नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया और ओमेक्स सिटी में लाकर उसका गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालात में छोडकऱ फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी यादराम ने बताया कि एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी 18 अक्टूबर की रात को घर में सोई हुई थी। रात के समय तीन युवक पीड़ित की बेटी को नशीला पदार्थ सूंघाकर अपहरण कर ले गए और ओमेक्स सिटी में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़ित की बेटी को बेहोशी की हालात में छोडकऱ फरार हो गए। होश में आने के बाद जैसे-तैसे पीड़ित की बेटी परिजनों के पास पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।

मामले की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को उपचार व मैडिक़ल के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!