केजरीवाल एक विचारधारा हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है...उनकी विचारधारा को नहींः सुशील गुप्ता

Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Mar, 2024 10:06 PM

kejriwal s arrest sushil gupta s reaction

दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता की प्रतिक्रिया आई है...

चंडीगढ़ः दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता की प्रतिक्रिया आई है। गुप्ता ने कहा कि ईडी बेवजह अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है। केजरीवाल एक विचारधारा हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन उनकी विचारधारा को नहीं। 

इस दौरान सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब से इंडिया गंठबंधन में शामिल हुई है। तब से भाजपा बौखलाई हुई है। गौरतलब है कि पहले से ही केजरीवाल ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रहे थे। उनका कहना था कि मुझे भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!