मंदिर से लौट रही महिला के साथ ठगी, सोने के कंगन लेकर फरार हुए ठग...ऐसे लिया झांसे में

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2025 10:32 AM

karnal thugs absconded with the gold bracelet of the woman

करनाल के राम नगर थाना एरिया में मंदिर से लौट रही महिला से ठगी का मामला सामने आया है।

करनाल : करनाल के राम नगर थाना एरिया में मंदिर से लौट रही महिला से ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला से दो लोगों ने ठगी की जिनमें महिला और युवक शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शातिर ठगों की तलाश करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

शातिर ठगों का शिकार हुई महिला ने बताया मंदिर से जैसे ही बाहर निकली। तभी एक महिला और लड़का वहां खड़े हुए थे। महिला ने मुझे बोला लड़के का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसके पास 4-5 लाख रुपए है। कोई और इसे पागल बनाकर पैसे इससे लेकर चला न जाए। आप मुझको दे देना। मैं आपको थोड़ा आगे लेकर चलती हूं। वो महिला मुझे मंदिर के साथ गली में लेकर चली गई। 

PunjabKesari

पीड़ित महिला ने बताया कि महिला ने मुझे बोला आप कड़े उतार दो, कही ये लड़का आपको मार न दे। मैंने महिला को मना किया। महिला ने कहा नहीं उतार दो मैंने कड़े उतार दिए। उसने एक रुमाल दिया और कड़े उसके अंदर डाल दिए और बोली इसे अपने पास रख लो। जैसे ही मैं घर पहुंची दोनों कड़े प्लास्टिक के निकले। ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि उस महिला ने मुझे पैसे वाला थैला भी पकड़ाया और खुद लड़के के साथ आगे चली गई। मैंने काफी देर इंतजार किया। महिला मुझसे पैसे लेने नहीं आई। जब देखा तो थैले में नकली नोटों की गड्डी निकली।

वहीं पुलिसकर्मी ने बताया एक महिला को बहला फुसलाकर एक महिला और एक लड़का उनके सोने के कड़े लेकर फरार हो गए हैं। मामला दर्ज कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जांच कर्मचारी द्वारा लोगों से अपील की गई है कि किसी के बहकावे में ना आए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!