Karnal News : धान घोटाले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 और अधिकारी व कर्मचारी गिरफ्तार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Feb, 2026 08:37 AM

karnal news police make major breakthrough in paddy scam 5 more officers and e

करोड़ों रुपए के फर्जी गेटपास धान खरीद घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए

करनाल : करोड़ों रुपए के फर्जी गेटपास धान खरीद घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए इस मामले में संलिप्त 5 और अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जांच में इन सभी की भूमिका फर्जी गेटपास जारी कर सरकारी रिकार्ड में धान की फर्जी खरीद दर्शाने में पाई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में दविंदर कुमार (इंस्पैक्टर, डी.एफ.एस.सी. तरावड़ी), रणधीर (इंस्पैक्टर, डी.एफ.एस. सी. इंद्री), प्रमोद (हैफेड प्रबंधक, असंध), दर्शन (हैफेड प्रबंधक) तथा प्रदीप (सहायक टैक्नीशियन, वेयरहाऊस) शामिल हैं। जांच एजैंसियों अनुसार इन सभी ने फर्जी गेटपास जारी करने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई जिससे बड़े पैमाने पर सरकारी धान खरीद का फर्जीवाड़ा संभव हो सका।

घोटाले की विशेष जांच टीम का गठन किया गया

इस बहुचर्चित घोटाले की गंभीरता को देखते हुए 9 जनवरी 2026 को विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम की कमान आई.पी.एस. कांची सिंगल को सौंपी गई। उन्होंने पदभार संभालते ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दस्तावेजों की जांच, बयान दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। आई.पी.एस. ने स्पष्ट किया है कि धान खरीद घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जिन अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों या निजी व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच टीम घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। प्रशासन का दावा है कि पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की जा रही है ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके और भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!