'कोई कड़े तेवर नहीं है, पार्टी की रीति...', अनिल विज को कारण बताओ नोटिस पर बोले मोहन लाल बडौली

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Feb, 2025 04:22 PM

karnal mohan lal badoli said on show cause notice to anil vij

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली करनाल कर्ण कमल पहुंचे। वहां पर उन्होंने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस पर बोलते हुए कहा अनिल विज हमारे बहुत वरिष्ठ नेता है। उनके कोई कड़े तेवर नहीं है। पार्टी की रीति नीति पर चलने वाले है सभी और जो नोटिस की बात है...

करनालः अनिल विज को भाजपा नेतृत्व की तरफ से भेजे गए नोटिस पर आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी अपना पक्ष रखा। दरअसल, आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली करनाल कर्ण कमल पहुंचे। वहां पर उन्होंने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस पर बोलते हुए कहा अनिल विज हमारे बहुत वरिष्ठ नेता है। उनके कोई कड़े तेवर नहीं है। पार्टी की रीति नीति पर चलने वाले है सभी और जो नोटिस की बात है प्रेस में बताने की नहीं।

 नगर निकाय चुनाव की टिकटों की घोषणा पर भी मोहन लाल बड़ौली ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव की भाजपा की पूरी तैयारी है। अब लोगों का मन है हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बने। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 2 मार्च को हरियाणा के निकाय चुनाव होंगे और 9 को पानीपत के होंगे। भारतीय जनता पार्टी के जो कैंडिडेट हरियाणा प्रदेश में बनेंगे उन्होंने कहा कि आज कल में सूची जारी हो जाएगी।

इसके अलावा बडौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है वह भी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे, दूसरे दल भी सिंबल पर जाने वाले हैं। राजनीति के अंदर चुनाव है चुनाव की तरह लड़ना होता है जब वह भी सिंबल पर आ रहे हैं तो उसको देखते हुए किस प्रकार को उम्मीदवार होगा हमें सबको देखना होता है यह सब।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!