Edited By Manisha rana, Updated: 27 Feb, 2021 09:46 AM
गांधीनगर थाना क्षेत्र के कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर ने अपनी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इसका पता उस समय चला जब 18 वर्षीय बहन की हालत बिगड़ गई। पिता उसे सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गए...
यमुनानगर : गांधीनगर थाना क्षेत्र के कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर ने अपनी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इसका पता उस समय चला जब 18 वर्षीय बहन की हालत बिगड़ गई। पिता उसे सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गए, जहां उसके 5 माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई। अस्पताल से सूचना गांधीनगर थाने में पहुंची। पुलिस अब किशोरी के बयान ले रही है।
जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय किशोरी के पैरों में सूजन व चेहरे पर पीलापन था, जिस पर पिता उसे अस्पताल में जांच के लिए लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच की तो किशोरी 5 माह की गर्भवती निकली। पिता ने किशोरी पर गुस्सा होते हुए इस बारे में पूछा तो उसने अपने भाई का नाम बताया। किशोरी ने बताया कि उसे धमकाकर भाई गलत काम करता था। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। मामले की पुष्टि करते हुए गांधीनगर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता मंदबुद्धि है, इसी कारण उसके आरोपी भाई ने उसके साथ गलत काम किया। पूछताछ में उसने अपनी गलती कबूल भी की है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)