Edited By Harman, Updated: 12 Jun, 2026 11:02 AM

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से रिश्तों को तार-तार करने वाले एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने ही दरिंदगी की हदें पार करते हुए अपनी मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की घिनौनी कोशिश की है।
महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ से रिश्तों को तार-तार करने वाले एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने ही दरिंदगी की हदें पार करते हुए अपनी मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की घिनौनी कोशिश की है।
महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि सात जून की सुबह उसके बेटे ने पहले उसके सिर पर वार कर घायल किया। उसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहीं जब उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया तो आसपास के लोग वहां आ गए। उन्होंने उसको बेटे की गिरफ्त से छुड़ाया। साथ ही घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया।
थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी इस मामले में बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस घटने ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।