विधानसभा में उपमुख्यमंत्री के लिए ऑफिस तैयार करवाने को लेकर JJP ने लिखा पत्र

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2019 11:11 AM

jjp wrote a letter to prepare office for deputy chief minister

जे.जी.पी ने हरियाणा विधानसभा को लिखे पत्र में हरियाणा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री के लिए एक ऑफिस तैयार करवाने के लिए पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार जे.जी.पी के लेटरपैड पर विधानसभा हरियाणा

डेस्कः जे.जी.पी ने हरियाणा विधानसभा को लिखे पत्र में हरियाणा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री के लिए एक ऑफिस तैयार करवाने के लिए पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार जे.जी.पी के लेटरपैड पर विधानसभा हरियाणा को एक पत्र भी लिखित रूप से दिया गया है। हरियाणा में अतीत में रहे किसी भी उपमुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की मांग कभी विधानसभा से नही की गई इसलिए विधानसभा में उपमुख्यमंत्री का रूम भी नही है।  

बता दें कि राज्य में अब तक चांदराम, डा. मंगलसेन,बनारसी दास गुप्ता, मा. हुकम सिंह और चंद्रमोहन बिश्नोई डिप्टी सीएम रह चुके हैं। हरियाणा विधानसभा में स्पीकर,मुख्यमंत्री, सचेतक सत्ता पक्ष, संसदीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष को ऑफिस दिए जाने की व्यवस्थाएं फिलहाल हैं। हुड्डा सरकार में संसदीय मंत्री  के रूप में पहली बार रूम रणदीप सिंह सुरजेवाला को व भाजपा सरकार में मुख्य  सचेतक सत्ता पक्ष व नेता विपक्ष को बैठने के लिए ऑफिस पहली बार मिले।

हरियाणा विधानसभा में चर्चायों के अनुसार भवन के अधिकांश भाग पर पंजाब विधानसभा का कब्जा है।हरियाणा गठन के वक्त पंजाब व हरियाणा विधानसभा को भी 60 व 40 प्रतिशत के अनुपात में बांटने की बात हुई थी।व्यवरिक्ता में अभी तक ऐसा नही हो सकने से हरियाणा विधानसभा के पास पर्याप्त जगह का आभाव भी है। उपमुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत चौटाला को विधानसभा ने कार्यलय देने की चर्चायों पर निर्णय हरियाणा विधानसभा के स्पीकर के चयन के बाद ही कोई निर्णय होने के संकेत हैं।अतीत में हुड्डा व मनोहर सरकारों में जब  मुख्य  सचेतक सत्ता पक्ष व नेता विपक्ष संसदीय मंत्री  के रूप में पहली बार रूम मिलते रहे हैं।अब देखना यह है कि नए चुने जाने वाले स्पीकर इसमे क्या कदम उठाते हैं। प्रस्तुति--धरणी

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!