इनेलो जिलाध्यक्ष के विवादित बोल- भाजपा में शामिल हो रहे मांस खाने वाले लोग

Edited By Shivam, Updated: 05 Jul, 2019 07:06 PM

हरियाणा में इन दिनों भाजपा बेशक अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा कर बम्पर भर्ती कर रही हो, लेकिन यह बात अन्य दलों को हजम नहीं हो रही है। इसी को लेकर इनेलो के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए...

झज्जर (प्रवीण धनखड़): हरियाणा में इन दिनों भाजपा बेशक अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा कर बम्पर भर्ती कर रही हो, लेकिन यह बात अन्य दलों को हजम नहीं हो रही है। इसी को लेकर इनेलो के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नए विवाद को जन्म दे दिया है। मीडिया के रूबरू हुए इनेलो के जिलाध्यक्ष महाबीर गुलिया ने जहां इनेलो को घास खाने वाली पार्टी बताया है, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मांसाहारी है, वहीं भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा किइनेलो जमीन से जुड़ी पार्टी है और इसका कार्यकर्ता घास खाकर भी जनता की सेवा करना चाहता है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए महाबीर गुलिया ने कहा है कि इस पार्टी का एक तरह से बंटाधार हो चुका है। न तो कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है और न ही पार्टी का कोई रखवैया। अब तो लगता यहीं है कि आने वाला समय कांगे्रेस का खत्म हो चुका है। 

उन्होंने आने वाले विस चुनावों में इनेलो की हरियाणा में सरकार बनेगी। कारण साफ है कि अब जनता सत्ताधारी भाजपा से तंग आकर इनेलो की तरफ आशान्वित दृष्टि से देख रही है। उन्होंने इनेलो को एक राजनीतिक पार्टी न बता कर एक सामाजिक संस्था बताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!