इनकम टैक्स विभाग ने मचाया हड़कंप, शहर की मशहूर दुकानों पर मारा छापा (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 30 Jan, 2019 05:55 PM

भिवानी में दोपहर बाद एकाएक इनकम टैक्स की रेड से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त आयुक्त की टीम ने एक साथ नया बाजार में इलेक्ट्रोनिक की तीन दुकानों पर रेड की। इस दौरान टीम ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन...

भिवानी(अशोक): भिवानी में दोपहर बाद एकाएक इनकम टैक्स की रेड से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त आयुक्त की टीम ने एक साथ नया बाजार में इलेक्ट्रोनिक की तीन दुकानों पर रेड की। इस दौरान टीम ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन तीनों दुकानों का रिकॉर्ड खंगाला।

बता दें कि भिवानी शहर में बिजली की ये तीन दुकानें सबसे बड़ी दुकान हैं, तीनों दुकानों का नाम पूरे शहर में मशहूर है। अचानक इन दुकानों पर जब इनकम टैक्स की टीम पहुंची तो ना केवल इन दुकान मालिकों बल्कि आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि ये टीम अतिरिक्त आयुक्त (एडिशनल कमिशनर) के नेतृत्व में रेड कर रही थी। 

टीम में शामिल करीब 6-7 अधिकारी व पुलिस कर्मी शामिल थे। टीम ने करीब एक घंटा से ज्यादा समय तक तीनों दुकानों पर एक साथ रेड कर जांच की। इस दौरान टीम ने कुछ रिकॉर्ड कब्जे में भी लिए जाने की खबर है। हालांकि टीम या दुकान मालिकों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!