हाईटेंशन लाईन से मकान में हुआ धमाका, युवक बुरी तरह से झुलसा (VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 27 Jan, 2019 05:02 PM

बल्लभगढ़ की आदर्श नगर वासियों के लिए 11 हजार वॉल्टेज हाईटेंशन लाइन जी का जंजाल बनी हुई है...

बल्लभगढ़ (अनिल राठी): बल्लभगढ़ की आदर्श नगर वासियों के लिए 11 हजार वॉल्टेज हाईटेंशन लाइन जी का जंजाल बनी हुई है। बिजली विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा उस समय भुगतना पड़ा जब मकान के बाहर खड़ी गाड़ी ने हाईटेंशन लाइन अर्थिंग ले ली और मकान में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के चलते मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और सभी शीशे टूट गए हैं। इस हादसे में एक 17 वर्षीय युवक पूरी तरह से झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

PunjabKesari,accident, house, hightension

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पूरे आदर्श नगर में के ऊपर से करीब 30 फुट की से 11 हजार वॉल्टेज की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसके चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बिजली विभाग में बार बार  शिकायत देने के बाद भी विभाग की करफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसका खामियाजा इस कॉलोनी वासियों को भुगतना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!