यमुनानगर में चचेरा भाई निकला दरिंदा! 9 साल की मासूम बहन को बनाया हवस का शिकार, हैवानियत की खौफनाक दास्तां जान कांप उठेंगे

Edited By Harman, Updated: 04 Jul, 2026 12:08 PM

in yamunanagar cousin did misconduct with 9 year old innocent sister

यमुनानगर छछरौली इलाके से एक शर्मसार कर देने वाली  खबर सामने आई है। जहां एक 9 साल की मासूम बच्ची अपनों की ही हैवानियत का शिकार हो गई है।

यमुनानगर (परवेज खान) :  यमुनानगर छछरौली इलाके से एक शर्मसार कर देने वाली  खबर सामने आई है। जहां एक 9 साल की मासूम बच्ची अपनों की ही हैवानियत का शिकार हो गई है। खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए, रिश्ते में लगने वाले ताऊ के लड़के ने ही इस मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त 9 साल की मासूम बच्ची घर पर बिल्कुल अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 23 साल है और वह बुरी तरह नशे का आदी है। नशे की लत में चूर इस दरिंदे ने अपनी ही चचेरी बहन को हवस का शिकार बना डाला। 

इस खौफनाक वारदात के बाद मासूम बच्ची बुरी तरह डरी और सहमी हुई थी। जब माता-पिता घर लौटे, तो उन्हें बेटी की हालत देखकर शक हुआ। प्यार से पूछने पर बच्ची ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके तुरंत बाद मां ने हिम्मत दिखाई और सीधे थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

की शिकायत मिलते ही छछरौली थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छछरौली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!