फरीदाबाद में पत्नी ही निकली हत्यारिन, हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फैंका था शव, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Feb, 2026 03:46 PM

in faridabad the wife turned out to be the killer she murdered her husband and

फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला किसी ट्रेन हादसे का नहीं, बल्कि

फरीदाबाद : फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला किसी ट्रेन हादसे का नहीं, बल्कि पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा रची गई सुनियोजित हत्या का निकला। पुलिस ने इस हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर, 2025 को मेवला महाराजपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक 36 वर्षीय युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान न होने के कारण शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया था। 18 जनवरी को सूरजकुंड थाना क्षेत्र में मृतक के भाई सनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई सुमन 30 नवंबर से लापता है। पुलिस ने जांच के दौरान पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव के कपड़ों और हुलिए के आधार पर पहचान करवाई, जिससे शव सुमन का होना पुष्टि हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की थी।

प्रेम संबंध के चलते रची थी साजिश

बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि सुमन की पत्नी अंजनी और उसका प्रेमी रिआउल एक ही कंपनी में काम करते थे और उनके बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। सुमन को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत सुमन को रेलवे ट्रैक के पास बुलाया गया, उसे शराब पिलाई गई और नशे की हालत में पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जहां से गुजरती ट्रेन से शव क्षत-विक्षत हो गया। 

एसीपी क्राइम वरुण कुमार दहिया ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!