बरोदा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने 3 घंटे तक की लंबी चर्चा

Edited By Shivam, Updated: 20 Oct, 2020 07:11 PM

important meeting of congress on baroda by election

बरोदा उपचुनाव की जीत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक मंच पर आकर एकजुटता का परिचय दिया और जीत के लिए रणनीति बनाई। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल सहित दिग्गिज नेताओं ने करीब तीन घंटे तक बैठक के बाद चुनाव में जीत का दावा किया। बैठक में...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): बरोदा उपचुनाव की जीत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक मंच पर आकर एकजुटता का परिचय दिया और जीत के लिए रणनीति बनाई। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल सहित दिग्गिज नेताओं ने करीब तीन घंटे तक बैठक के बाद चुनाव में जीत का दावा किया। बैठक में विशेष तौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी सहित प्रदेश भर के कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री शामिल हुए। बैठक के उपरांत हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि पार्टी में किसी तरह से मतभेद नहीं है और बरोदा उपचुनाव जीत ही लक्ष्य है। 

तीन घंटे चली बैठक में भाजपा-जजपा को घेरने के लिए रणनीति बनाई गई। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बरौदा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी व कृषि कानून प्रमुख चुनावी मुद्दा रहेगा। इस बात भी चर्चा हुई है कि आखिर छह साल के दौरान भाजपा सरकार ने बरौदा क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की है। बरोदा ही नहीं जहां पर कांग्रेस प्रतिनिधि है उस क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है। 

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और यह सिर्फ जुमलों की सरकार है। भाजपा ने किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। हमेशा से ही भाजपा पूंजीपतियों की सरकार रही है, आम व गरीब आदमी का कोई लेना देना नहीं है। बंसल ने कहा कि अब प्रदेश से भाजपा का अलविदा होने का समय आ गया है। प्रदेश का कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है। 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि एक सीट ने भी सरकार बदली है और बरोदा उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की राजनीति की दिशा-दशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है। प्रदेश में एक समान विकास का दावा करने वाली भाजपा ने आखिर बरोदा क्षेत्र की अनदेखी क्यों की और अब चुनाव आए तो बरोदा क्षेत्र में विकास का दम भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि भाजपा ने प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। 

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा नेताओं को तो झूठ बोलने के लिए एक तरह से ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि झूठ भी सच लगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमले व झूठ का प्रचार कर रही है। उन्होंने बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा ने तीन कृषि कानून पास करके किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। शैलजा ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी ने ट्रैक्टर न्याय यात्रा निकाल कर किसानों को ऊर्जा दी, लेकिन भाजपा ने किसानों ने लाठियां बरसाई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!