रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के सवाल पर बोले भूपेंद्र हुड्डा, भगवान राम के दर्शन हेतु मुझे किसी के निमंत्रण की जरूरत नहीं

Edited By Isha, Updated: 20 Jan, 2024 05:14 PM

i don t need anyone s invitation to have darshan of lord ram

लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक साफ संदेश पंजाब केसरी के साथ बातचीत के दौरान दे दिया है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के लिए कांग्रेस को किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की कोई आवश्यकता...

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक साफ संदेश पंजाब केसरी के साथ बातचीत के दौरान दे दिया है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के लिए कांग्रेस को किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस अपने दम पर लड़ने और जीतने में पूरी तरह से सक्षम है।

हुड्डा ने एसआरके ग्रुप को लेकर भी अपने विचार रखे। साथ ही साथ रामलला के दर्शन हेतु उन्होंने उनके पास कोई निमंत्रण ना आने की बात कहते हुए कहा कि भगवान राम के दर्शन हेतु उन्हें निमंत्रण की आवश्यकता भी नही हैं। हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार की कारगुजारियों और नाकामियों को देख जनता भाजपा और जजपा से विमुख हो चुकी है। सरकार कांग्रेस की बनेगी और पहली कैबिनेट में ही ओपीएस लागू करने की बात हुड्डा ने कही है और भी कई मुद्दों पर हुई बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत हैं:-

प्रशन:- 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कितनी तैयार है ?
उत्तर:-
कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। लगातार पार्टी के कार्यक्रम जगह-जगह हो रहे हैं। जन आक्रोश रेलिया चल रही है। हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी शुरू हुए। जिला लेवल पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन भी कांग्रेस की ताकत को बढ़ाएंगे। रविवार को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। 3 को मौलाना में पब्लिक मीटिंग इसी प्रकार हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस का कार्यक्रम एक बड़े बदलाव की ओर देश प्रदेश को लेकर जाएगा।

 

 

प्रशन:- माइक्रो लेवल पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर क्या फोकस रहेगा ?
उत्तर:-
''हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस" का मतलब ही यही है कि हर लेवल के साथी इस कार्यक्रम में लगे हो। इसकी बहुत अच्छी रिपोर्ट आ रही है।

 

 

प्रशन:- भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों रेलियों- जनसभाओं के बारे में बताएं ?
उत्तर:-
3 तारीख को मौलाना, 4 को तिगांव और 5 को गुड़गांव में कांग्रेस का कार्यक्रम है। इसी तरह हर तारीख को कहीं ना कहीं कांग्रेस अपने आयोजन करेगी।

 

प्रशन:- "आप" के प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान कि इंडिया गठबंधन हरियाणा लेवल पर नहीं हुआ तो वह 10 की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ?
उत्तर:-
अभी तक तो केवल पंजाब और दिल्ली के बारे में ही बात चली है। हरियाणा के लिए अभी तक कोई ऐसी चर्चा नहीं हुई है। वैसे आपको बता दूं कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने और जीतने में सक्षम है।

 

 

 प्रशन:- अशोक तंवर भी भाजपा में चले गए, क्या कहेंगे ?

 उत्तर:- यह उनकी अपनी मर्जी है। जिस मर्जी दल में जाकर वह राजनीति कर सकते हैं।

 

 प्रशन:- 2024 में ही विधानसभा चुनाव होंगे, कांग्रेस का इसके लिए क्या रोड मैप है और चुनावी मुद्दे क्या रहेंगे ?

उत्तर:- आज मुद्दों की कोई भी कमी नहीं है। 2014 में प्रति व्यक्ति आय -प्रति व्यक्ति निवेश- बेहतर कानून व्यवस्था और नौकरी देने के मामले में हरियाणा नंबर वन था। खेल खिलाड़ियों में हरियाणा नंबर वन था। आज महंगाई- बेरोजगारी -अपराध में नंबर वन है। ऐसा लगता है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। किस प्रकार से देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ हुआ, हमारी खिलाड़ी बेटियों को सड़कों पर घसीटा गया। इन बातों से भाजपा और जेजेपी से जनता विमुख हो चुकी है।

 

 प्रशन:- रोजगार के लिए इजराइल तक में भेजने की सरकार ने नीतियां बनाई, इस पर आपकी प्रतिक्रिया दें ?

उत्तर:- हमने ठेका सिस्टम को बंद किया था। लेकिन यह सरकार तो खुद ही ठेकेदार बन चुकी है। कर्मचारियों के वेतन में से एक फीसदी की कमीशन  खाना क्या सरकार का काम होता है। यह हरियाणा के युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 

 

प्रशन:- आपके द्वारा पोर्टल बंद करने की बात पर प्रदेश के मुखिया भी चुटकी ले रहे हैं और आपके बयानों को सत्ता वापसी में मददगार बता रहे हैं ?

उत्तर:- यह पोर्टल इनका सफाया कर देंगे। इनका बिल्कुल सुपड़ा साफ हो जाएगा। अगर सभी काम ही पोर्टल से होने हैं तो मुख्यमंत्री- मंत्री और अधिकारियों की जरूरत ही क्या है। अगर सब काम पोर्टल ने करने हैं तो फिर इन सभी को घर बैठ जाना चाहिए, पोर्टल सब कुछ कर लेंगे। मैं पोर्टल के खिलाफ नहीं सरकार की गलत सोच के खिलाफ हूं, असुविधा करने वाले उन पोर्टलों के खिलाफ हूं जो जनहित में नहीं है, जो जनता के लिए परेशानी बने हुए हैं। लेकिन जो पोर्टल जनता को सुख दे रहे हैं, लाभ दे रहे हैं, मैं उनके हक में हूं। लेकिन कुछ पोर्टल एक बड़ी बेरोजगारी का कारण भी बने हुए हैं।

 

प्रशन:- ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आपका स्टैंड बताएं ?

 उत्तर:- हम हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इसे लागू कर देंगे, यह बात पहले ही हमने कह रखी है।

 

 प्रशन:- एसआरके ग्रुप के हिसार समेत अन्य जगह पर हो रही मूवमेंट को लेकर आपके क्या विचार है ?

 उत्तर:- सभी लोग कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। इसमें बुराई क्या है।

 

 प्रशन:-  कांग्रेस प्रभारी के पत्र की अनदेखी भी हुई क्या आप इसे अनुशासन कहेंगे ?

 उत्तर:- यह चीज कांग्रेस देखेगी। लेकिन अगर कोई कांग्रेस को मजबूत कर रहा है तो इसमें किसी को कोई एतराज नहीं है। कार्यक्रम पार्टी अपने स्तर पर भी कर रही है, लेकिन अगर व्यक्तिगत तौर पर कोई नेता- कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत कर सकता है तो उन्हें करना चाहिए, यह अच्छी बात है। इससे कांग्रेस के ही हाथ मजबूत होंगे।

 

प्रशन:- राहुल यात्रा के माध्यम से फिर से लोगों के बीच है, क्या कहेंगे ?

उत्तर:- मैं खुद मणिपुर गया था तो देखा कि बहुत अच्छा रिस्पांस इस यात्रा को मिल रहा है। हजारों की संख्या में राहुल को आशीर्वाद देने बुजुर्ग माताएं बहने आ रही हैं। उन्हें देखने के लिए युवाओं में एक बड़ा जोश है। इसका एक बड़ा लाभ आगामी चुनाव में होगा।

 

 प्रशन:- आने वाले बजट सत्र को लेकर आपके क्या सुझाव रहेंगे ?

उत्तर:- इस सरकार को सुझाव देने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि यह नॉन परफॉर्मेंस गवर्नमेंट है। हां लेकिन हमारे सुझावों पर यह कर्ज बढ़ाने का काम अवश्य कर देंगे। 2014 में जो कर्ज 70000 करोड़ का था जिसमें हमने 4 पावर प्लांट, एक न्यूक्लियर प्लांट का काम किया। बहुत सी यूनिवर्सिटियां बनाई, हम मेट्रो को आगे लेकर गए, हमने रेल लाइन बिछाई, वहीं इन्होंने एक भी रेलवे लाइन बिछाए बिना, एक भी पोल मेट्रो का बढाए बिना और एक यूनिट बिजली भी एक्स्ट्रा बनाए बिना प्रदेश पर सवा 4 लाख करोड़ का कर्ज कर दिया, यह इनकी एक उपलब्धि है।

 

 प्रशन:- क्या रामलला के दर्शन को लेकर आपके पास भी निमंत्रण आया है ?

उत्तर:- मेरे पास कोई निमंत्रण नहीं आया और राम के दर्शन हेतु मुझे किसी के निमंत्रण की जरूरत भी नहीं है।

 

 प्रशन:- दीपेंद्र द्वारा सरयू नदी में स्नान को लेकर भाजपा नेताओं के भी काफी रिएक्शन देखे गए ?

  उत्तर:- मैं पहले भी वहां गया था और जब भी मुझे गांव बुलाएगा मैं वहां अवश्य जाऊंगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!