गाड़ी प्लाट में खड़ी कर अंदर गया मालिक, बैग लेने कर्मचारी आया तो उड़ गए होश...इस हाल मे मिली कार

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2025 05:35 PM

owner parked the car in the plot and went inside

शहर के बाईपास रोड स्थित मिर्ची होटल के पास से अज्ञात बाइक सवार दो चोर गाड़ी का शिशा तोड़कर बैग चुराकर ले गए जिसमें हजारों की नकदी व जरूरी कागजात थे। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है, पुलिस ने

टोहाना (सुशील ): शहर के बाईपास रोड स्थित मिर्ची होटल के पास से अज्ञात बाइक सवार दो चोर गाड़ी का शिशा तोड़कर बैग चुराकर ले गए जिसमें हजारों की नकदी व जरूरी कागजात थे। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है, पुलिस ने जांच शुरू  कर दी है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसके आधार पुलिस जांच में जुट गई है। 

PunjabKesari

शिकायतकर्ता प्रदीप के अनुसार वह रोजाना की तरह अपनी फैक्ट्री में आया था और गाड़ी को प्लॉट में खड़ा कर दिया था जब मेरा कर्मचारी गाड़ी से बैग लेने गया तो गाड़ी का शिशा टूटा हुआ था और बैग चोरी मिला। उसने बताया कि सीसीटीवी देखने पर पता चला कि दोनों बाइक सवार आरोपी उसका बैग चुराकर ले गए है जिसके खिलाफ शिकायत थाने में दे दी है। 

उसने बताया कि बैग में पांच हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है। चोरी करने के लिए चोर बाइक पर आ थे जो सीसीटीवी में आए हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!