रोहतक PGI में दोस्त की जगह इलाज कर रहा था फर्ज़ी डॉक्टर, जिंदगियों से खेल रहा था 12वीं पास

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Aug, 2025 06:20 PM

fake doctor was treating a patient in rohtak pgi in place of his friend

रोहतक PGIMS की OPD में एक फर्जी डॉक्टर का खुलासा हुआ है। फर्जी डॉक्टर को सिक्योरिटी गार्डों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि फर्जी डॉक्टर अपने दोस्त इंटर्नशिप डॉक्टर की जगह इलाज करने के लिए OPD में आया हुआ था।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक PGIMS की OPD में एक फर्जी डॉक्टर का खुलासा हुआ है। फर्जी डॉक्टर को सिक्योरिटी गार्डों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि फर्जी डॉक्टर अपने दोस्त इंटर्नशिप डॉक्टर की जगह इलाज करने के लिए OPD में आया हुआ था। पुलिस ने इंटर्नशिप व फर्जी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फर्जी डॉक्टर सोनीपत जिले के निजामपुर माजरा का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार रोहतक PGI गले में स्टेथोस्कोप टांगे व डॉक्टर का अप्रैन पहने हुए एक युवक रणवीर सिंह ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहा था। जब स्टाफ को उस पर शक हुआ तो, उससे ID कार्ड मांग लिया। इस पर फर्जी डॉक्टर ID कार्ड नहीं दिखा पाया। इसके बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों ने उसे पकड़ लिया। 

PunjabKesari

सोनीपत का रहने वाला है आरोपी

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम साद है। वह सोनीपत जिले के निजामपुर माजरा गांव का रहने वाला है। PGI में इंटर्नशिप कर रहे उसके दोस्त डॉ कृष्ण गहलावत की जगह ड्यूटी करने के लिए आया था। आरोपी को PGI पुलिस को सौंप दिया गया।

12वीं पास है फर्जी डॉक्टर

रोहतक PGI थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि आरोपी युवक 12वीं पास है और उसने पेशेंट केयर असिस्टेंट का 1 साल का डिप्लोमा कर रखा है। फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इंटर्नशिप कर रहे डॉ कृष्ण गहलावत व आरोपी साद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!