Edited By Isha, Updated: 24 Feb, 2026 09:24 AM

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सत्यवार की डेडबॉडी चार दिन बाद जेएलएन नहर से बरामद हो गई है। उसे 20 फरवरी उसकी ब्रेजा कार खरावड़ गांव में लावारिश हालत में खड़ी मिली, जिसके पास खून पड़ा हुआ था।
रोहतक (दीपक): हरियाणा के रोहतक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सत्यवार की डेडबॉडी चार दिन बाद जेएलएन नहर से बरामद हो गई है। उसे 20 फरवरी उसकी ब्रेजा कार खरावड़ गांव में लावारिश हालत में खड़ी मिली, जिसके पास खून पड़ा हुआ था।
पुलिस को मौके से 20 गोलियों के खोल मिले थे, लेकिन सत्यवान लापता था। इसके कुछ घंटे बाद ही काला राठी गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इसका हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि हमने इसको मार दिया है और इसकी लाश भी नहीं देंगे। ये हमारा दुश्मन था और ये अभी जमानत पर बाहर आया था।
इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और सत्यवान की तलाश शुरु की। इसी तलाश में पुलिस के हाथ दो युवक चढ़ गए, जिन्होंने सत्यवान की हत्या करने और लाश को जेएलएन नहर में फेंकने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव को नहर से बरामद किया।