रोहतक में डिप्लोमा कर रहा युवक बना अपराधी, फायरिंग मामले में साथियों सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Feb, 2026 01:12 PM

3 accused arrested in rohtak firing case

रोहतक जिले के गांव खिड़वाली में शनिवार रात को परचून की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक 12वीं पास करने के बाद डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले के गांव खिड़वाली में शनिवार रात को परचून की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक 12वीं पास करने के बाद डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

रंजिश के चलते गांव के ही युवकों ने नवीन पर की थी फायरिंग

यह फायरिंग की घटना गांव खिड़वाली में देर रात हुई थी, जिसमें नवीन उर्फ भंडर घायल हो गया था। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया था। जांच में सामने आया है कि नवीन उर्फ भंडर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, स्नैचिंग, डकैती, फायरिंग और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 17 मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है और करीब एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। नवीन की गांव के ही कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उस पर फायरिंग की गई।

एक आरोपी डिप्लोमा के फाइनल ईयर का है छात्र

मामले की जांच कर रही सीआईए-2 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गांव खिड़वाली से ही दबोच लिया। एएसपी वाई वीआर शशि शेखर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कमांडो, गौरव और रीतिक के रूप में हुई है। इनमें से गौरव 12वीं पास है और वर्तमान में डिप्लोमा के फाइनल ईयर का छात्र है। वहीं आरोपी दीपक कमांडों पर पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि वारदात के पीछे के कारणों और अन्य संभावित घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!