Encounter in Rohtak: भाऊ गैंग का शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल, दोनों तरफ से 11 राउंड हुई फायरिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Feb, 2026 09:02 AM

bhau gang shooter injured in police encounter in rohtak

एक बार फिर से पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें यूपी बागपत के रहने वाले मोहन के पैर में गोली लगी है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : एक बार फिर से पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें यूपी बागपत के रहने वाले मोहन के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है और रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की फायरिंग के अपराध में शामिल होने की सूचना मिली है। फिलहाल उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

रोहतक अपराध जांच शाखा नंबर एक को सूचना मिली थी कि कोई बदमाश सांपला में झज्जर मेरठ रोड पर बेरी रोड पुल के नीचे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे वहां पर घेर लिया और सरेंडर करने के लिए बोला, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से 11 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें मोहन के दोनों पैरों में गोलियां लगी और उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया। मौके से पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। 

बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से पुलिस कर्मचारियों का हुआ बचाव

इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। गनीमत यह रही कि बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से पुलिस कर्मचारियों का बचाव हो गया। यूपी का रहने वाला मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। जो की रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की पर फायरिंग के मामले में शामिल था, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इलाज से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!