फरीदाबाद में केमिकल ड्रम ब्लास्ट केस: एक और फायर बिग्रेड कर्मी की मौत, अब तक 6 लोग गवां चुके जान

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Feb, 2026 02:08 PM

faridabad chemical drum blast case fire brigade personnel killed

फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में हुए भीषण अग्निकांड और केमिकल ड्रम ब्लास्ट ने सात दिनों में छह जिंदगियां छीन ली हैं।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में हुए भीषण अग्निकांड और केमिकल ड्रम ब्लास्ट ने सात दिनों में छह जिंदगियां छीन ली हैं। रविवार देर रात इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय फायर ब्रिगेड कर्मचारी रणबीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रणबीर गांव अटाली के निवासी थे और आग बुझाने के दौरान बुरी तरह झुलस गए थे। उनकी मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

यह दर्दनाक हादसा 16 फरवरी सोमवार को शाम करीब 4:30 बजे मुजेसर क्षेत्र में स्थित शिव स्टील और कालकाजी लुब्रिकेंट केमिकल वर्कशॉप में हुआ था। आग लगने के बाद वर्कशॉप में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी घायलों को तुरंत निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि कई गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया।

हादसे के चौथे दिन वर्कशॉप मालिक के 25 वर्षीय बेटे अभिषेक मोंगा और कर्मचारी प्रदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पांचवें दिन फायर ब्रिगेड कर्मचारी भविचंद्र ने दम तोड़ा। छठे दिन मुजेसर थाने में तैनात पीएसआई रवि की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसी अस्पताल में एक घंटे के भीतर मथुरा निवासी 21 वर्षीय ब्रिजपाल ने भी दम तोड़ दिया था। अब सातवें दिन फायर ब्रिगेड कर्मचारी रणबीर की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। लगातार हो रही मौतों से पुलिस विभाग, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!