हरियाणा में इस जिले में दिखे 'चमकीले ड्रोन', दहशत में लोग...कहीं कोई खतरा तो नहीं?

Edited By Isha, Updated: 08 Aug, 2025 12:18 PM

shiny drones  seen in this district of haryana

शहर में इन दिनों आसमान में चमकती रोशनी दिखने की अफवाह ज़ोर पकड़ रही है। लोग इसे ड्रोन मान कर परेशान हैं। तीन दिनों से कोराली गांव में भी रात के समय चमकती रोशनी दिखाई दी। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक यह रोशनी

फरीदाबाद: शहर में इन दिनों आसमान में चमकती रोशनी दिखने की अफवाह ज़ोर पकड़ रही है। लोग इसे ड्रोन मान कर परेशान हैं। तीन दिनों से कोराली गांव में भी  रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक यह रोशनी दिखाई दी है। लेकिन यह पता नहीं चल पाता कि आसमान में चमकने वाली ये क्या वस्तु है, इतना जरूर है कि ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत का माहौल है। 

लोगों ने विडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। सबसे पहले एक सप्ताह पूर्व यमुना नदी से सटे ददसिया गांव में संदिग्ध ड्रोन घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसके बारे में लोगों को पता चला। लोग जाग गए और अपने-अपने मकानों की छत पर चढ़कर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगे थे। लोगों ने आसमान की ओर देखते हुए पूरी रात काटी। इसके बाद अरुआ गांव में भी देखा गया। 

  
 ग्रामीण खेमी ठाकुर ने बताया कि इस बारे में तिगांव थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी गई थी। लेकिन इसे लेकर कोई गंभीर नहीं है। अगर प्रशासन कोई सर्वे करा रहा है तो उस बारे में स्पष्ट करना चाहिए। चूंकि कुछ समय से गांव में चोरी भी कई हो चुकी है। इस संदिग्ध ड्रोन का डर और अधिक बढ़ जाता है। ग्रामीण राम सिंह और अजीत सिंह के मकान में चोरी हो गई। ऐसे में खेमी ठाकुर ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में जानकारी जुटानी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!