भिवानी की हजारों एकड़ जलमग्न भूमि का सर्वे करवाकर प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा दे सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Aug, 2025 03:53 PM

government should give rs 50 000 per acre for submerged land hooda

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी पहुंचकर हरियाणा सरकार को जमकर घेरा। पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों के फसल के इंश्योरेंस में धांधली की जा रही है। किसानों से ज्यादा प्रीमियम लिया जाता है

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी पहुंचकर हरियाणा सरकार को जमकर घेरा। पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों के फसल के इंश्योरेंस में धांधली की जा रही है। किसानों से ज्यादा प्रीमियम लिया जाता है, जबकि मुआवजा कम मिलता है। यह बात उन्होंने भिवानी जिला के हजारों एकड़ भूमि जलमग्न होने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में भिवानी में कही। वे पूर्व आईएएस अधिकारी आरएस दुहन के छोटे भाई बलवंत दुहन देहांत पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे थे।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भिवानी जिले में 2 दर्जन से अधिक गांवों में हजारों एकड़ जमीन अत्यधिक बरसात और नहरी ओवरफ्लो के कारण जलमग्न हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार को तुरंत सर्वे करवाकर किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रूपये मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। फसलों की समय पर न तो खरीद होती और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलता।

मानसून सत्र में कलेक्टर रेट का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस- हुड्डा

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के अलावा प्रदेश में बढ़ाए गए क्लेकटर रेट के मुद्दे को उठाएगी। बड़े स्तर पर क्लेकटर रेट में वृद्धि होने से उसका बोझ गरीब व्यक्ति पर पड़ा है। वहीं जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा सरकार का वायदा था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!