ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन को अन्न, छोटे छोटे बड़े सब सम बसे रैदास रहे प्रसन्न : जय भगवान शर्मा डीडी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Feb, 2026 07:26 PM

i desire a kingdom where everyone receives food where young and old rich and p

हर वर्ष की तरह गांव झांसा में इस साल भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हर वर्ष की तरह गांव झांसा में इस साल भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी के अलावा ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष दहिया, गांव के सरपंच पवन गाबा, सुरेंद्र  माजरी विनोद पाल होलकर, गुलशन पूरी सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। 

जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने जहां लोगों को आध्यात्मिक की राह दिखाई। वही उन्होंने ऊंच नीच का भेद खत्म कर सभी को एक समान जीवन जीने की शिक्षा देते हुए कहा कि "ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन को अन्न" "छोटे छोटे बड़े सब सम बसे रैदास रहे प्रसन्न।

पटाखों और आतिशबाजी से मनाई खुशी

जैसे ही शनिवार और रविवार की रात को  घड़ी की सुइयों ने 12 बजाए वैसे ही गुरु के प्यारो द्वारा वैसे ही पटाखे और आतिशबाजी जलाकर 1 फरवरी का स्वागत किया गया। इस दौरान गांव में हर तरफ आसमान में आतिशबाजी का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। 
बता दे कि पिछले लगभग एक माह से गांव में प्रभात फेरिया निकाली जा रही थी। इसके अलावा पिछले कई दिनों से सभी गुरु घरों में अखंड पाठ भी रखा गया था जिसका आज भोग डाला गया। 

इस दौरान पूर्व सरपंच प्रवीण भोला, मंदिर कमेटी प्रधान धर्मपाल,श्री चंद दहिया, निखिल भोला, अमरजीत, राहुल चौहान, रचना राम, सुखदेव चोपड़ा अंग्रेज चोपड़ा, गुरचरण चोपड़ा, बलजीत भोला, बलबीर भोला, सागर भोला, रॉबिन भोला, जरनैल सिंह, हंसराज बलराजसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर कीर्तन गुरु घर से शुरू होकर पूरे गांव के मुख्य चौक चौराहा से होकर गुजर जहां पर सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं की ओर से नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!