किसान व किसानी के लिए कहीं भी चर्चा को तैयार हूं : जे.पी. दलाल

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Nov, 2020 09:12 AM

i am ready to discuss anywhere for farmers and farmers j p dalaal

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि किसान व किसानी के लिए वह कहीं भी चर्चा को तैयार हैं, चाहे वह विधानसभा सदन हो या बाहर। दलाल बुधवार को पत्रकार वार्ता...

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि किसान व किसानी के लिए वह कहीं भी चर्चा को तैयार हैं, चाहे वह विधानसभा सदन हो या बाहर। दलाल बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इनैलो द्वारा कृषि कानूनों पर प्राइवेट बिल लाए जाने की संभावनाओं पर दलाल ने कहा कि किसान हित में सरकार हमेशा अच्छे सुझावों पर विचार को तैयार है।
 
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में दलाल ने कहा कि नए कानूनों से न तो किसानों को नुक्सान है और न ही मंडियां बंद हो रही हैं। केवल नुक्सान है तो बिचौलियों को। दलाल ने कहा कि आज 21वीं सदी का युवा तेजी से विकास चाहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पडऩे वाले हरियाणा के सभी जिलों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। गोहाना व बरोदा से 2 नए राष्ट्रीय राजमार्ग निकल रहे हैं, जो इस क्षेत्र में विकास का नया अध्याय जोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां व नीयत विकास के काम करने की है। किसान हित में पारित तीन कृषि कानूनों के नाम पर विपक्ष किसानों को बहकाने व भटकाने का जो कार्य कर रहा है, वह केवल सुर्खियों में बने रहने व अपनी राजनीति बचाने के लिए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!