नशे की लत में हैवान बना पति, जबरदस्ती पत्नी को देह-व्यापार के धंधे में धकेला

Edited By Isha, Updated: 29 Feb, 2020 05:26 PM

husband pushed wife into body trade to complete drug addiction married

नशे की लत को पूरा करने व घर खचü चलाने के लिए पति व सास द्वारा महिला से देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है। थाना मॉडल टाऊन क्षेत्र अंतर्गत एक कालोनी निवासी एक महिला ने बताया ...

पानीपत (सचिन) : नशे की लत को पूरा करने व घर खर्च चलाने के लिए पति व सास द्वारा महिला से देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है। थाना मॉडल टाऊन क्षेत्र अंतर्गत एक कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 6 साल पहले जिला जींद निवासी देवेन्द्र से हुई थी। उसके पति ने घर का खर्च चलाने व नशे की लत को पूरा करने के लिए देह व्यापार करने का दबाव बनाया जिसमें सास व देवर ने भी पति का साथ दिया। 

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। महिला ने देवर पर भी पति व सास की शह पर उससे जबरन दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि पति व सास द्वारा उसे जबरन नशे का इंजैक्शन लगाकर गांव के ही 2 सगे भाई व एक अन्य युवक से दुष्कर्म करवाया। बदले में पति व सास तीनों से पैसे भी लेते थे। 2 बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवाने का प्रयास भी किया।

सास उसे कहती थी कि गर्भवती होने से उनकी कमाई रुक जाती है। महिला आरोप लगाया कि 3-4 रोज पूर्व भी पति उसे इलाज के बहाने एक कार में पी.जी.आई. लेकर गया था जिसके साथ एक आरोपी युवक भी था, जो नशे की हालत में कई बार उससे दुष्कर्म कर चुका था। पी.जी.आई. से लौटते वक्त भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मॉडल टाऊन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, देवर, सास व 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!