कपडा मार्किट में लगी भीषण आग , 3 दुकानें व 40 से 50 स्टाल जले

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2019 12:44 PM

12 अगस्त (पंकज): शहर की मेन कपड़ा मार्कीट में स्थित 2 दुकानों व फड़ी मार्कीट की स्टालों में सोमवार सुबह आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।

अम्बाला शहर: शहर की मेन कपड़ा मार्कीट में स्थित 2 दुकानों व फड़ी मार्कीट की स्टालों में सोमवार सुबह आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही कुछ समय में दमकल विभाग की लगभग 12 गाडिय़ा मौके पर पहुंची और 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी, अभी इसका पता नहीं चला है।

वहीं, दुकान संचालक ने कुछ लोगों पर आग लगाने के आरोप लगाए। बताते हैं कि तबेला चाइनीस के नाम से मशहूर फड़ी मार्कीट, सुमन साड़ीज व एक प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान में आग लगी। इस दौरान दमकल विभाग ने अम्बाला छावनी, एयर फोर्स, पंचकूला व कुरुक्षेत्र से दमकल की 12 गाडिय़ां बुलाई उसके बाद  3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!