बेहद वाहियात तरीके से बात करती है पंजाब पुलिस: हरियाणा महिला आयोग

Edited By Shivam, Updated: 06 Dec, 2020 12:01 AM

hswc said punjab police talks in a very outrageous manner

हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने पंजाब पुलिस के लिए एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम में पहुंची सुमन बेदी ने कहा कि पंजाब की पुलिस लोगों से बेहद वाहियातपूर्ण तरीके से बात करती है। उन्होंने बताया कि...

जींद (अनिल कुमार): हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने पंजाब पुलिस के लिए एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम में पहुंची सुमन बेदी ने कहा कि पंजाब की पुलिस लोगों से बेहद वाहियातपूर्ण तरीके से बात करती है। उन्होंने बताया कि वे किसी केस के सिलसिले में पंजाब गई थी तो उनका अनुभव बेहद बुरा रहा है, क्योंकि वहां के एसएचओ और कर्मचारियों का व्यवहार वाहियात था।

सुमन बेदी ने बताया कि हरियाणा की पुलिस तो नमस्ते भी करती है और अच्छे से केस को डील करती है, लेकिन पंजाब की पुलिस बेहद वाहियात तरीके से पेश आती है। हरियाणा में पुलिस महिलाओं के सामने अच्छे से बात करती है। जब हरियाणा में किसी महिला का शारीरिक या मानसिक शोषण होता है तो पुलिस सही डील करती है, लेकिन पंजाब पुलिस ऐसा नहीं करती है।

सोशल मीडिया पर लगातार कंगना रनौत द्वारा की जा रही बयानबाजी पर बेदी ने कहा कि नेशनल मामलों में इस तरह की छिटपुट घटनाएं चलती रहती हैं, इसलिए हमें अपने प्रदेश की चिंता करनी चाहिए। खाप द्वारा कंगना रनौत को चेतावनी देने और हरियाणा में एंट्री बैन करने के बयान पर बेदी ने कहा कि ये बातें गलत हैं क्योंकि भारत के किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!