HSGMC के प्रधान झींडा ने भिंडरावाला को बताया महान शहीद, Operation Blue Star को लेकर दिया विवादित बयान

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Jun, 2025 05:55 PM

hsgmc chief jhinda called bhindranwala great martyr

कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब के अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को महान शहीद बताया। कमेटी के हेड ऑफिस में मीडिया से बातचीत में झींडा ने कहा कि 6 जून 1984 को सिख कौम के साथ...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब के अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को महान शहीद बताया। कमेटी के हेड ऑफिस में मीडिया से बातचीत में झींडा ने कहा कि 6 जून 1984 को सिख कौम के साथ साका हुआ। तत्कालीन सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब औक श्री हरमंदिर साहिब पर टैंक, तोपों और हवाई जहाज से हमला किया।

प्रधान झींडा ने कहा कि सिख कौम की महान शख्सियत को मिट्‌टी में मिलाने की कोशिश की। उनकी कोशिश नाकामयाब रही, मगर इस युग के महान शहीद संत बाबा जरनैल सिंह, भाई अमरीक सिंह, मैहंगा सिंह, सुबेग सिंह के साथ दर्शन के लिए गई संगत, महिलाओं और बच्चों तक पर तरस नहीं किया। ये दिन खालसा पंथ के इतिहास का काला दिन है। 

सिख कौम ने कभी मैदान नहीं छोड़ा- झींडा

जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि सिख कौम ने इतिहास में कभी मैदान नहीं छोड़ा। हर कुर्बानी के बाद और भी मजबूत होकर खड़ी हुई है। खालसा पंथ हमेशा चड्दी कला में रहने वाला पंथ है। अत्याचार के खिलाफ खड़ा रहना उनकी परंपरा है। सिख कौम अपने शहीदों की याद को कभी धूमिल नहीं होने देगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!