एचपीएससी की परीक्षा कल, मार्केट रहेंगे बंद, भारी वाहन की भी नो एंट्री

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Sep, 2021 12:01 PM

hpsc exam tomorrow market will remain closed

हरियाणा लोक सेवा आयोग यानि एचपीएससी द्वारा हरियाणा सिविल सेवा व अन्य अलाइड सर्विसेज की 12 सितंबर को परीक्षा होगी...

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : हरियाणा लोक सेवा आयोग यानि एचपीएससी द्वारा हरियाणा सिविल सेवा व अन्य अलाइड सर्विसेज की 12 सितंबर को परीक्षा होगी। इसके चलते शहर के मार्केट बंद रहेंगे। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। परीक्षा सामग्री और स्टूडेंट्स समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे इसके एिल यह निर्णय लिया गया।

वहीं परीक्षा उपरांत गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित अन्य शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी व जैमर इंस्टाल कर दिए गए हैं और सभी आज से काम करना भी शुरू कर देंगे। रेवाड़ी में करीब 37 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्र पर जिनकी ड्यूटी रहेगी वह अधिकारी व कर्मियों को स्मार्ट फोन इस्तेमाल की मनाही रहेगी। परीक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने अधिकारियों की मीटिंग ली और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा देने वालों को भी कहा गया है कि वह परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, अंगूठी, कड़े, चेन आदि पहनकर या लेकर ना आएं। साथ ही परीक्षा केंद्र तक परीक्षा सामग्री जाने व आने की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!