गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान- पुलिस में की जाएंगी 6000 भर्तियां

Edited By Shivam, Updated: 27 Jan, 2020 05:33 PM

home minister anil vij make big announcement

71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हरियाणा पुलिस को पंजाब पुलिस के समान वेतन दिए जाने के सवाल पर कहा कि इस पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में पुलिस की कमी पर मंत्री ने कहा कि पुलिस बल की लगातार भर्ती...

पंचकूला (उमंग): 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हरियाणा पुलिस को पंजाब पुलिस के समान वेतन दिए जाने के सवाल पर कहा कि इस पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में पुलिस की कमी पर मंत्री ने कहा कि पुलिस बल की लगातार भर्ती होती रहती है और अब हम 6000 और भर्तियां करने जा रहे हैं। 

मंत्री विज ने पचंकूला में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया इसके साथ ही ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सेक्टर 12 स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद गणतंत्र दिवस की देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों व उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति आज हम देश के 71वें गणतंत्र दिवस के गौरवमयी एवं सुखद क्षणों का एहसास करने के लिए एकत्र हुए हैं। एक लंबे संघर्ष से मिली आजादी के उपरान्त 1950 में आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान अंगीकार किया था।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हमने एक कांतिमय राष्ट्र निर्माण का सपना देखा था। इसे पूरा करने के लिए महात्मा गांधी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक राष्ट्रभक्तों ने अहम भूमिका निभाई है। देश के नव-निर्माण में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विज ने कहा कि इतिहास में इसे स्वर्णिम काल माना जाएगा, जिसमें जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर भारत की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान देशों से प्रताडि़त होकर भारत में शरण लिए लोगों को संविधान सम्मत देश का मूल नागरिक बनाने का निर्णय लेकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!