होमगार्ड के जवान ने पेश की मिसाल, सड़क पर मिले बैग को मालिक को लौटाया वापस

Edited By Manisha rana, Updated: 27 May, 2022 03:23 PM

home guard jawan set an example returned the bag found on the road to the owner

हरियाणा के पानीपत जिले में होमगार्ड के अंशकालिक प्लाटून कमांडर सुभाष ने ईमानदारी की मिशाल पेश की। जहां होमगार्ड ने सड़क पर मिले बैग...

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में होमगार्ड के अंशकालिक प्लाटून कमांडर सुभाष ने ईमानदारी की मिशाल पेश की। जहां होमगार्ड ने सड़क पर मिले बैग को उसके मालिक के पास वापिस कर दिया। 

बता दें कि होमगार्ड सुभाष को जीटी रोड पर गुरूद्वारे के सामने वीरवार को एक बैग पड़ा मिला था। ऐसे में उसने पुलिस अधीक्षक विजय सिंह की मौजूदगी में बैग को असली मालिक के पास लौटा दिया। बैग रिटायर्ड हेड मास्टर शहर मालपुर निवासी बलवान सिंह का था। बैग में मोबाइल फोन, 2 हजार रुपए, एक चैक बुक व अन्य जरूरी कागजात थे।

वहीं बैग के मालिक बलवान सिंह को लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के कार्यालय में बुलाकर उसका गुम हुआ बैग सही सलामत वापिस किया गया। इसके लिए बलवान सिंह ने जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!