जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे HLP अध्यक्ष गोपाल कांडा, भाजपा को दे सकते हैं समर्थन

Edited By Yaspal, Updated: 24 Oct, 2019 11:47 PM

hlp president gopal kanda arrives to meet jp nadda may give support to bjp

हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत से भले ही कुछ सीटें पीछे रह गई हो। लेकिन राज्य में भाजपा ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संकटमोचक बनकर रण में कूद गए हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से मनोहर लाल

नेशनल डेस्कः हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत से भले ही कुछ सीटें पीछे रह गई हो। लेकिन राज्य में भाजपा ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संकटमोचक बनकर रण में कूद गए हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से मनोहर लाल सरकार की पांच साल की प्रशंसा कर यह भी तय कर दिया है कि हरियाणा में अगली सरकार मनोहर लाल के नेतृत्व में ही बनेगी।

इस बीच हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि गोपाल कांडा बिना शर्त के भाजपा को अपना समर्थन दे सकते हैं। वहीं, जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला को शाह ने डिनर के लिए आमंत्रित कर लिया है। डिनर डिप्लोमेसी के माध्यम से खाने की टेबल पर ही चर्चा होगी। भाजपा स्थायित्व के लिए दुष्यंत को अपने साथ मिलाना चाह रही है। अन्यथा निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का साथ देने का वादा कर दिया है। आठ में से सात निर्दलीय विधायकों की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात हो गई है।

चूंकि पार्टी प्रदेश में स्थिर सरकार देना चाह रही है। इसलिए दुष्यंत को साथ लेकर चलना मजबूरी बन गया है। ऐेसे में दुष्यंत को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया जा सकता है। जजपा के भाजपा में शामिल होने पर मंत्रिमंडल में भी दुष्यंत के साथियों को स्थान देना पड़ेगा। यह सारी बातें अमित शाह की मौजूदगी में ही तय हो पाना संभव है। उधर निर्दलीय विधायकों को मनेाहर लाल ने आश्वासन दे दिया है। इन विधायकों को भी सरकार में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटे हैं। भाजपा को हरियाणा में 40 सीटे मिली हैं। विधानसभा तक पहुंचने के लिए पार्टी को 46 सीटों की जरूरत है। ऐसे में 07 निर्दलीय को शामिल करके ही पार्टी सरकार बना सकती है, लेकिन सूबे की जनता को स्थाई सरकार देने के लिए दुष्यंत को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!